सुंदरवन के पानी का तापमान तेजी से बंढ रहा है। तीन दशकों से यह लगातार 0-5 डिग्री सेल्सियस की प्रति दशक से बढ रहा है। विज्ञान जनरल 'करेंट साइंस' में यह खुलासा किया गया है।
भारत और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने 1980 से लगातार 27 साल के अपने अध्ययन में पाया है कि इसके इलाके के भूतल के तापमान में 1.5 डिग्री का इजाफा हुआ है। अगर इसी गति से यह तापमान बढता रहा, तो यहाँ की वन्य प्रजातियां लुप्त हो जाएंगी।
यूनेस्को की विश्व धरोहर की सूची में शामिल सुंदर भारत और बांग्लादेश की सीमाओं में फैला है, जहाँ पर अनेक लुप्तप्राय प्रजातियां पाई जाती हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है यहां की नदी के मुहानों पर गाद एवं ठोस अपशिष्ट जमा हो रहे हैं, जिससे ताजा जल का प्रवाह बाधित हो रहा है और पारिस्थिकी तंत्र भी बिगड़ रहा है।
इस बदलाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है, अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब सुंदर वन वीरान वन में बदल जाएगा और हम हाथ मलते रह जाएँगे।